- Hindi News
- 45 करोड़ से होगा कंडी में सिंचाई का इंतजाम
45 करोड़ से होगा कंडी में सिंचाई का इंतजाम
कंडीकेकिसानों की सिंचाई सुविधा के लिए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सोमवार को कस्बा ढोलवाहा पहुंचकर सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और संसदीय सचिव बीबी महिंदर कौर जोश ने निरीक्षण किया। सिंचाई मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कंडी के किसानों की इस सुविधा के लिए लगभग 45 करोड़ रुपए जारी किया है। शरणजीत ने अंडर ग्राउंड पाइप लाइन कार्य में हुई देरी संबंधी प्रश्न का उत्तर देते कहा कि किसी ने भी शिकायत भी की जो पाइप बिछाये जा रहे हैं। उसका मटीरियल ठीक नहीं है। जिस कारण पाइपों की अलग अलग एंजेसियों से जांच करवाने में लगभग दो महीनों का समय लग गया। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों से बात कर विश्वास दिलाया कि लगभग डेढ़ महीने में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। जिसमें किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी दिया जाए।
इस दौरान सिंचाई मंत्री ढिल्लों ने ढोलवाहा डैम, डैम की खंडहर हो चुकी कालोनी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डैम अधिकारियों लोगों द्वारा डैम पर बिजली, पानी सुविधा होने की समस्या प्रति जागरूक करवाया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव बीबी महिंदर कौर जोश, ओएसडी सप्लाई मंत्री पंजाब सहजप्रीत सिंह मांगट, अरविंदर सिंह रसूलपुर, हरजिंदर सिंह, एससी नरेश गोयल, एक्सीयन रवि कुमार, एसडीओ कमिंदर सिंह, अमरजीत सिंह विर्दी, मंगत राम सिंह, दविंदर बब्बी, प्रकाश चंद, सरवन सिंह, मेहर चंद, धर्मवीर सिंहशामिल थे।
ढोलवाहा डैम में अंडर ग्राउंड बिछाई जा रही पाइप लाईन का निरीक्षण करते सिंचाई मंत्री पंजाब शरणजीत सिंह ढिल्लों, बीबी महिंदर कौर जोश, अरविंदर रसूलपुर और अन्य। -भास्कर