बच्चों को एड्स से बचाव को जागरूक किया
हरियाना | गदरीबाबा हरनाम सिंह टूंडीलाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटला नौंध सिंह में एड्स जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। प्रिंसिपल गुरमीत कौर की अध्यक्षता में करवाए गए कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से डॉ. अनीता विशेष तौर पर शामिल हुए। डॉ. नीता ने कहा कि एड्स जैसी भयानक बीमारी भारत में तेजी से फैल रही है। इस बीमारी से बचाव संबंधी जागरूकता ही मुख्य भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने छात्रों को कहा कि एड्स जैसी बीमारी को रोकने के लिए समाज को जागरूक करें। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में नौंवी कक्षा के सौरव ने पहला स्थान, मनिंदर कौर ने दूसरा और आठवीं कक्षा की रमनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रिंसिपल गुरमीत कौर, सरपंच महिंदर सिंह, अवतार सिंह, प्रिंसिपल गुरमीत कौर, जगतार सिंह, आरती सैनी, जसविंदर सिंह, वरिंदर निमाणा, कमलजीत कौर, हरप्रीत कौर, प्रीती सोनी, सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, कुलदीप कौर, सरोज कुमारी, अरविंदर कुमार, सुखदेव सिंह शामिल थे।
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटला नौंध सिंह में एड्स जागरूकता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्रिंसिपल गुरमीत कौर अन्य।