- Hindi News
- गुरु नानक इंस्टीच्युट ऑफ फार्मेसी हरियाना में फार्मासिस्ट डे मनाया
गुरु नानक इंस्टीच्युट ऑफ फार्मेसी हरियाना में फार्मासिस्ट-डे मनाया
हरियाना | श्रीगुरु नानक देव एजुकेशनल ट्रस्ट डल्लेवाल की ओर से संचालित गुरु नानक इंस्टीच्युट ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट डे मनाया गया। चेयरमैन परमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. अमित जैन ने वर्तमान स्थिति में फार्मा उद्योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फार्मा उद्योग 17.8 प्रतिशत की दर से ग्रोथ कर रहा है। इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। चेयरमैन श्री गुरु नानक देव एजुकेशनल ट्रस्ट परमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार और सफल फार्मासिस्ट बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अमित जैन, सुधीर, विकास, गगनप्रीत, दविंदर, सुरभी, गुरप्रीत शामिल थे।
फार्मेसी विद्यार्थियों को जानकारी देते प्रिंसिपल डॉ. अमित जैन।