पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप सूद मोहल्ला मरवाहा के प्रधान बने

संदीप सूद मोहल्ला मरवाहा के प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | पूर्णस्वराज्य संकल्प सोसायटी के जिला अध्यक्ष मुकेश सूरी ने कहा की सोसायटी के सदस्य तन, मन और धन से सोसायटी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा की सोसायटी के संस्थापक संजीव तलवाड़ ने पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद लोगों को सेहत सुविधाएं मुहैया करवाना तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने को सोसायटी के मुख्य लक्ष्य है। यह बात मुकेश सूरी ने संदीप सूद को मोहल्ला मरवाहा, वार्ड नंबर 26 का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहे मुकेश ने कहा की सोसायटी संस्थापक संजीव तलवाड़ के निर्देशों पर सोसायटी को मजबूत करने के लिए हर मोहल्ले, हर वार्ड में सोसायटी के नुमाइंदों का चुनाव कर रही है। मुकेश ने लोगों से कहा कि सभी को शिक्षा, सेहत और सुरक्षा देने को अपना कर्त्तव्य समझते हुए वो सोसायटी का सहयोग करें इस मौके पर हनी शर्मा, रोहित शर्मा, विशाल शर्मा, सौरव, विक्रम ओहरी, गौरव, लाडी, दीपक, सोना, नव कुमार आदि सहति कई लोग भी उपस्थित थे