- Hindi News
- नुक्कड़ नाटक से जन सूचना मुहिम की दी जानकारी
नुक्कड़ नाटक से जन सूचना मुहिम की दी जानकारी
जालंधरऔर अमृतसर इकाईयों की ओर से 17 से 19 सितंबर तक कस्बा चब्बेवाल में होने वाली तीन दिवसीय जन सूचना मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की सूचना देने के तहत जिले के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ बैठकें की जा रही है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमृतसर गगनदीप कौर देवगन ने बताया कि जांलधर क्षेत्रीय प्रचार इकाई के सहायक निर्देशक आरएल नेगी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न गांवों में पंचों, सरपंचों, स्कूल अध्यापकों, आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, नंबरदारों और अन्य लोगों को इन तीन दिवसीय मुहिम में चब्बेवाल सरकारी स्कूल पहुंच कर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास और भलाई स्कीमें, जिनमें महिलाएं और बच्चों के लिए विशेष भलाई स्कीमों की जानकारी देने का आह्वान किया। इन दोनों इकाईयों की ओर से जिले के गांव किला बरूण, नंगल शहीदां, बिलासपुर, बजवाड़ा, चग्गरां, मल्ल माजरा, आनंदगढ़, महिलांवाली, बिछोही की जनता को इस मुहिम में शामिल होने वाली जानकारी दी।
नाटक में लोगों को भलाई स्कीम संबंधी जागरूक करते हुए।