पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हीरा कॉलोनी पार्क में हेल्थ कैंप लगाया

हीरा कॉलोनी पार्क में हेल्थ कैंप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | संस्थाहिमालयन फाउंडेशन की ओर से हीरा कॉलोनी पार्क में हेल्थ कैंप लगाया गया। इस दौरान डॉ. मंजू शर्मा ने मरीजों का चेकअप करके जरूरतमंदों को दवाइयां दी गई। कैंप में लगभग 100 के करीब मरीजों की जांच की गई। डॉ. मंजू शर्मा ने मरीजों को एसटीआई (गुप्त रोग) के होने वाले लक्षणों और इलाज के बारे में बताया। कैंप के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर निशा कश्यप ने टीके के नशे को छोड़कर ओएसटी की गोली खाए और खुशहाल जिंदगी व्यतीत करें। कौंसलर रोहिणी गौतम ने कहा कि युवा वर्ग ही देश की मजबूत नींव होती है लेकिन आज के युवा नशों की दलदल में फंसकर अपने जीवन और देश के भविष्य को तबाह कर रहे हैं। इस अवसर पर एएनएम प्रीती, रवि कुमार, राजकुमार,रविंद्र, सीता, किरण उपस्थित थे।