पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वित्तीय साक्षरता सेंटर का उद्घाटन किया

वित्तीय साक्षरता सेंटर का उद्घाटन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर | दीहोशियारपुर केंद्रीय सहिकारी बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक सरदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कहा कि बैंक की ओर से किया गया यह प्रयास ग्राहकों के लिए लाभदायक होगा। बैंक चेयरमैन सतविंदरपाल सिंह रामदासपुर ने बताया कि नाबार्ड की मदद से ऐसे सेंटर बैंक की ओर से खोले जा रहे हैं। उन्होंने बैंक में जल्द ही एटीएम खोले के बारे में बताया। इस दौरान कार्यकारी निर्देशक परमिंदर सिंह पन्नू, अवतार सिंह, निर्देशक अमरजीत सिंह, जिला प्रबंधक मोहन लाल, डीडीएम नाबार्ड इंद्रजीत कौर, वरिष्ठ प्रबंधक जगीर सिंह आदि ने संबोधित किया।