पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कमिश्नर को कच्चे सफाई कर्मियों ने समस्याएं बताईं

निगम कमिश्नर को कच्चे सफाई कर्मियों ने समस्याएं बताईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानवाल्मीकि युवा दल का शिष्टमंडल नगर निगम कमिश्नर से मिला। शिष्टमंडल में राहुल आदिया, चंद्र ग्रेवाल, पवन बाबा सीवरमैन यूनियन के प्रधान और नीटा विशेष तौर पर शामिल हुए। शिष्टमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को कच्चे सफाई कर्मियों की समस्याओं संबंधी बताया। नगर निगम कमिश्नर ने शिष्ट मंडल को आश्वासन दिया कि वे सफाई कर्मियों की समस्याओं को पंजाब सरकार तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर अंकुश वालिया, सन्नी मट्टू, तरण सिद्धू, गगन आदिया, शवि अटवाल, आश हंस, गौरव सिद्धू, दीपक आदिया, स्लीम हंस, करण और अमन आदि सहित कई लोग भी मौजूद थे।

होशियारपुर नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर जेसी सभ्रवाल के साथ बातचीत करते भगवान वाल्मीकि युवा दल राहुल आदिया अन्य।