पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में 100 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों को मंजूरी

शहर में 100 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों को मंजूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर |मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप और अधिकारियों की बैठक अपने सचिवालय कार्यालय में की। इसमें मेयर शिव कुमार सूद कमिश्नर आनंद सागर शर्मा भी शामिल हुए। बैठक में विकास कार्यों के 100 करोड़ के प्रोजेक्टों पर लंबी चर्चा के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया गया। इनमें शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 26 करोड़ 78 लाख, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 12 करोड़ 68 लाख, एलईडी लाइटों के लिए 6 करोड़ 21 लाख, भंगी चौक के आसपास की सड़कों को चौड़ा करने के लिए करीब 9 करोड़ 97 लाख रुपए खर्चे जाएंगे। वाटर सप्लाई और सीवरेज कार्यों के लिए 46 करोड़ 51 लाख खर्चे होंगे। सूद ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगभग 42 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे जिसका 25 प्रतिशत 10 करोड़ 70 लाख जल्दी निगम को प्राप्त हो जाएगा। जो विकास कार्य करवाए जाने हैं, उनके टैंडर भी लगा दिए गए हैं।

मोहल्ला टिब्बा साहिब की मुश्किलों और इलाके के विकास कार्यों संबंधी सीएम के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद की अध्यक्षता में गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में एक समागम हुआ। गुरुद्वारा के बाबा बलवीर सिंह, चेयरमैन मार्किट कमेटी और पार्षद अवतार सिंह जौहल, सतविंदरपाल सिंह, एसजीपीसी मेंबर हरजिंदर सिंह धामी ने सूद को मोहल्ला टिब्बा साहिब की मुश्किलें बताई। तीक्ष्ण ने समस्याओं को हल करवाने का आश्वासन दिया। यहां मेयर शिव कुमार सूद, प्रेम सिंह पिपलांवाला, आनंदवीर सिंह, शुक्ला देवी शर्मा, विक्रम सिंह कलसी, राम देव यादव, लवली शर्मा भी मौजूद थे।

सड़कों, एलईडी लाइट तथा वाटर सप्लाई के होंगे कार्य

खबरें और भी हैं...