पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईंधन का अंधाधुंध उपयोग रोकना होगा: सुशील

ईंधन का अंधाधुंध उपयोग रोकना होगा: सुशील

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सेंटसोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव में भूमंडलीय तापक्रम वृद्धि विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने-अपने पेपर पढ़े। टीचर ज्योति शर्मा ने विद्यार्थियों को भूमंडलीय तापमान में वृद्धि के कारणों के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण जीवाश्म ईंधन के जलने पर पैदा होने वाली ग्रीनहाउस गैस है।

अध्यापिका जतिंदर कौर ने भूमंडलीय तापमान में वृद्धि का धरती पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे बताया। उन्होंने बताया कि समुद्र में पानी के स्तर का बढ़ना, कहीं बहुत ज्यादा बारिश, कहीं पर सूखा, पर्यावरण में बदलाव आदि भूमंडलीय तापमान में वृद्धि के कारण हो रहा है। सेमिनार में सातवीं कक्षा की छात्रा ईशा, छठी कक्षा की हरलीन और मेघा ने भी अपने-अपने पेपर पढ़े। प्रिंसिपल सुशील सैनी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करते सबको मिल कर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा धरती पर जो जीवाश्म ईंधन उपलब्ध हैं उसका अंधाधुंध उपयोग रोकना होगा और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ मिल कर एक पौधा भी लगाया। सेमिनार में अध्यापिका राजवीर सैनी, विपन, वंदना, रमन, गुरप्रीत कौर, नीलम और जसवीर कौर ने भी योगदान दिया।

सेमिनार के दौरान बच्चों ने पोस्टर भी बनाए। (दाएं) अच्छा पेपर पढ़ने वाली छात्रा ईशा को प्रिंसिपल सुशील सैनी ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...