पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बावा लाल दयाल का जन्मोत्सव मनाया

बावा लाल दयाल का जन्मोत्सव मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सतगुरुबावा लाल दयाल महाराज का 661वां जन्मोत्सव बुधवार को श्रीश्री 1008 द्वाराचार्य गद्दीनशीन महंत श्री राम सुंदर दास महाराज (दरबार श्री ध्यानपुर) के आशीर्वाद से श्री लाल द्वारा मंदिर देव नगर शिमला पहाड़ी होशियारपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने बावा लाल दयाल के दरबार में माथा टेका और अरदास की। सुबह से ही श्रद्धालु लाला द्वारा में पहुंचने शुरु हो गए थे। सर्वप्रथम सुबह 9 बजे पूजन किया गया और उसके बाद 12 बजे झंडा-पूजन की रस्म अदा की गई। कीर्तन मंडली ने बावा लाल दयाल महाराज का गुणगान किया। लंगर भी वितरित किया गया। इससे पहले सोमवार 8 फरवरी को शुरू किए गए श्री लाल वाणी के पाठ के भोग 9 फरवरी को सुबह 11 बजे डाले गए। इसी दिन शाम 7 बजे कीर्तन भी किया गया। इसमें लुधियाना से आई मंडली ने बावा लाल दयाल की महिमा का गुणगान किया।

खबरें और भी हैं...