पेंशनरों को मिलेगी डबल पेंशन: डीसी
कहा-गांवों में सरपंच पेंशन बांटेंगे, शहरों में लाभपात्रियों के खातों में आएगी राशि
भास्करसंवाददाता | होशियारपुर
पंजाबसरकार ने नए साल से पेंशनरों को दोगुनी पेंशन देने का जो वायदा किया है, उसे पूरा किया गया है। सरकार ने पिछले माह डबल पेंशन यानी 500 रुपए के हिसाब से राशि जारी की है। जिन जरूरतमंदों को यह राशि प्रदान की जाती है, उनमें बुढ़ापा पेंशन, विधवा और बेघर स्त्रियों, अपाहिज और बेसहारा लोग शामिल हैं।
डीसी अानंदिता मित्रा ने बताया कि पेंशन स्कीम और अन्य वित्तीय सहायता स्कीमों के तहत पंजाब सरकार द्वारा जिला के लिए करीब 4 करोड़ 85 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के 96,971 लाभपात्रियों को जनवरी महीने की पेंशन की अदायगी 500 रुपए के हिसाब से की जाएगी। बुढ़ापा पेंशन के तहत 53,682 लाभपात्रियों, विधवा और आश्रित बच्चों के लिए वित्तीय स्कीम के तहत 10,925 लाभपात्रियों और वित्तीय सहायता के तहत 10,468 अपाहिजों को अब 500 रुपए के हिसाब से अदायगी की जाएगी। सरपंचों को यह राशि प्राप्त हो गई है। डीसी ने बताया कि दूसरी तरफ शहरी इलाके के लाभपात्रियों को यह राशि उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि 2014 से दिसंबर 2015 तक करीब 31 करोड़ 27 लाख 89 हजार राशि की पहली अदायगी की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभाग को हिदायतें देते कहा कि पेंशन लाभपात्रियों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।