भल्ला की पुण्यतिथि पर खूनदान कैंप
होशियारपुर | डीएवीकालेज होशियारपुर में सुपरिंटेंडेंट रहे स्व. राज कुमार भल्ला की पुण्य स्मृति में परिवार की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन होशियारपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, सचिव डीएल आनंद, प्रिं. नीरजा ढींगरा ने राजकुमार भल्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। आईएमए ब्लड बैंक के बीटीओ डा. नरेश सूद ने रक्तदान को महादान कहते हुए भल्ला परिवार के सदस्यों द्वारा इस नेक कार्य में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद किया। प्रिं. नीरजा ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। इस अवसर पर मनोज भल्ला, सुशील, आशुतोष, सोनी साहिब, सुशांत, केवल कृष्ण ढींगरा, जगमीत सिंह सेठी, रघुनाथ भल्ला, किरण भल्ला, शिवाली, शैली, मोनिका ने रक्तदान किया। रक्तदानियों को भल्ला परिवार ने सम्मानित किया। इस अवसर कालेज मैनेजिंग कमेटी के सदस्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।