- Hindi News
- National
- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एसएवी जैन डे बोर्डिंग के 3 स्टूडेंट्स फर्स्ट
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एसएवी जैन डे-बोर्डिंग के 3 स्टूडेंट्स फर्स्ट
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
बालविकास परिषद की ओर से जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें एसएवी जैन डे-बोर्डिंग स्कूल के करीब 250 बच्चों ने भाग लिया। स्कूल की डीन सुनीता दुग्गल प्रिंसीपल सुषमा बाली ने बताया कि बाल विकास परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उनके स्कूल के 250 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 32 बच्चों को उत्साहवर्द्धक पुरस्कार तथा 3 बच्चों को प्रथम पुरस्कार दिए गए।
प्रिं. सुषमा ने बताया कि इन 3 बच्चों में आसकिरण, हिमानी तथा पार्थ बिग प्रथम रहे। इन मेधावी विद्यार्थियों को बाल विकास परिषद ने 800 रुपए नकद ईनाम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्कूल शिक्षा निधि के सचिव संदीप जैन ने कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में बच्चों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि वे अपनी अंदर की छुपी हुई प्रतिभा को निखार सकें। इस अवसर पर स्कूल कमेटी के प्रधान जीवन जैन, चीफ एडवाइजर उमेश जैन और कोषाध्यक्ष बॉबी जैन ने भी अव्वल विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विजेेता स्टूडेंट्स को डीन सुनीता दुग्गल, प्रिं. सुषमा, टीचर सत्याभामा ने सम्मानित किया।