सियासी नेता और राजनीतिज्ञ अपना फर्ज भूले: धन्ना
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
ज्यादातरसियासी दलों के नेता और राजनीतिज्ञ आज अपना फर्ज भूल कर बिना वजह एक-दूसरे की आलोचना करते रहते हैं, जबकि वोटर कभी भी अपना नेता आलोचना करने के लिए नहीं चुनते। यह बात एडवोकेट इंदपाल सिंह धन्ना चेयरमैन लीगल डिपार्टमेंट पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांझे कही। इंदपाल ने कहा कि आलोचनात्मक रवैया चाहे किसी भी मकसद के साथ हो, वह कभी भी लाभदायक सिद्ध नहीं हो सकता। राजनीतिक व्यापार करने वाली सियासी पार्टियां अपनी ताकत हथियाने का मकसद पूरा करने के लिए पंजाब का बहुत बड़ा नुकसान कर रही हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हानिकारक सिद्ध होगी। उन्होंने राजनीतिज्ञों को आलोचना को छोड़ कर प्रदेश देश के विकास में योगदान देना चाहिए।