- Hindi News
- भाजपाइयों ने कहा: जेके बाढ़ पीड़ितों के लिए पीएम रिलीफ फंड में करें दान
भाजपाइयों ने कहा: जेके बाढ़ पीड़ितों के लिए पीएम रिलीफ फंड में करें दान
भाजपानेताओं ने वर्करों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में आए विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में योगदान डालने के लिए अभियान आज भी जारी रखा। लोकसभा सांसद विजय सांपला जिला भाजपाध्यक्ष शिव कुमार सूद ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर जम्मू कश्मीर में आई भारी आपदा जिसमें कई लोग घर से बेघर हुए हैं तथा जिनके पास कोई मदद नहीं पहुंच रही है उनकी मदद के लिए आगे आने की जरुरत है।
भाजपा नेता कार्यकर्ता रिलीफ फंड में योगदान कर रहे हैं जिसे जल्द ही भाजपा की तरफ से पीएम रिलीफ फंड में जमा करवा दिया जाएगा। जिला भाजपाध्यक्ष शिव कुमार सूद ने लोगों से अपील की है कि जितना हो सके वे राहत के लिए योगदान दें।
इस मौके पर जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नितीन गुप्ता नन्नू, ज्ञान बांसल, विजय पठानिया, सरबजीत कौर, डा. रमन घई, तिलकराज शर्मा, डा. इंद्रजीत शर्मा, विनोद परमार, सुरेश भाटिया बिट्टू, राजकुमार, अमरजीत लाडी, अमित सांपला, चंद्र कांत दत्ता, शाम सुंदर दत्ता, शिव कुमार, अश्विनी गैंद, विजय सूद, मलकीयत सिंह, विवेक शर्मा, जगतार सिंह, पाल सिंह, अजमेर पठानिया, सुखबीर सिंह, राना गोहिल, जसवीर, मोहिंदर सिंह रावल सिंह, हरमेश लाल, राम सिंह, सुच्चा सिंह, संतोख पाल, डा. प्रेम भारद्वाज, विक्रम, डा. प्रवीन, कर्नल सतीश सूद, अर्चना जैन, त्रिषला, नीलम राणा, रंजीत राणा, शक्ति शर्मा, मलकीयत सिंह, कृष्णा कतना, ईशान मेहरा, दिलबाग सिंह, नरिंदर नीटा, मनजिंदर सिंह, मोनू, विक्की, बंटी, प्रशांत ठाकुर, अनुज जैन, भानू ठाकुर, कैलाश वर्मा आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।
होशियारपुर में पीएम रिलीफ फंड में दान डालते भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा सांसद बिजय सांपला, जिला भाजपाध्यक्ष शिव कुमार सूद अन्य।