- Hindi News
- स्विमिंग प्रतियोगिता में वुडलैंड के बच्चों ने जीते पदक
स्विमिंग प्रतियोगिता में वुडलैंड के बच्चों ने जीते पदक
होशियारपुर | वुडलैंडओवरसीज स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई नार्थ जोन दूसरी स्विमिंग कंपीटिशन 2014-15 में तीन रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। गत दिनों रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता में नार्थ जोन के लगभग 70 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वुडलैंड के पांच छात्र ईशान शर्मा, सहजवीर, प्रभनूर, उपिंदर कौर और सुखमन ने विभिन्न इवेंट्स में भाग लिया, जिसमें ईशान शर्मा ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई में 2 रजत तथा 200 मीटर आईएम में एक कांस्य पदक तथा प्रभनूर ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक तथा एक कांस्य पदक 50 मीटर ब्रेस्ट स्टाइल में प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. सिमरजीत कौर ने विजेताओं को बधाई दी।
विजेता छात्रों के साथ प्रिंसिपल सिमरजीत कौर।