पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोशन लाल वार्ड नंबर नौ के प्रधान बने

रोशन लाल वार्ड नंबर नौ के प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | वार्डनंबर 9 की बैठक में रोशन लाल को वार्ड प्रधान नियुक्त किया गया। शहरी प्रभारी कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि विधायक और जिला प्रधान सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी में नई जान गई है। बाली ने कहा कि 100 दिन के शासनकाल में मोदी सरकार ठुस होकर रह गई है। मनमोहन सिंह को मोन रहने वाले प्रधानमंत्री और इसकी लगाम किसी और के हाथ में कहने वाले मोदी अब यह बताए इनकी लगाम किस के हाथ में है। उन्होंने कहा कि उन्हें गरीब जनता की कोई परवाह नहीं है इन सबसे बेखबर मोदी साहिब जापान और चीन से बुलेट-ट्रेन पर ही जोर दे रहे है। इस अवसर पर मदन दत्ता, मदन लाल सूद, प्रवीण बाली, सुरिंदर सठियाला, रजिंदर भट्टी, तरसेम लाल, ज्योति आदि उपस्थित थे।