- Hindi News
- चालकों को ट्रेफिक रूल्स बताए, रिफ्लेक्टर लगाए
चालकों को ट्रेफिक रूल्स बताए, रिफ्लेक्टर लगाए
होशियारपुर | बसस्टैंड के पास जिला प्रशासन ने रूटस कंपनी के सहयोग से वाहन चालकों को ट्रेफिक रुलस की जानकारी दी। इसके अलावा कंपनी ने बसों और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। समागम में पंजाब रोडवेज के ट्रेफिक मैनेजर सुरिंदर कुमार तथा ट्रेफिक पुलिस के डीएसपी जीवन कालिया विशेष तौर पर पहुंच रूटस कंपनी के सुमित शर्मा और संजय भोगल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
सुरिंदर कुमार ने कहा कि रात के समय ज्यादातर हादसों का कारण वाहनों पर रिफ्लेक्टरों का होना हैं। डीएसपी जीवन कालिया ने कहा कि सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए। रूटस इंडिया करने के सुमित शर्मा ने कहा कि उनकी कंपनी छोटे वाहनों पर मुफ्त रिफ्लेक्टर लगाएगी। अंत में कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों ने बसों और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इस अवसर पर जिला ट्रेफिक इंचार्ज तलविंदर कुमार, एएसआई बचित्र सिंह, एएसआई सेवा सिंह और एएसआई सुरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
बसों पर रिफ्लेक्टर लगाते डीएसपी जीवन कालिया।