जानलेवा हमले के आरोप में एक पर केस दर्ज
सिटीपुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला करन पुत्र घनश्याम निवासी छत्ता बाजार की शिकायत पर राजेश पुत्र मनमोहन निवासी फरीदकोट के खिलाफ दर्ज किया है। करन ने पुलिस को बताया कि उसकी प|ी ने उस परतथा उसकी मां पर दहेज का केस दर्ज करवाया था। उसने बताया कि वह पुलिस हिरासत फरीदकोट में था। 17 सितंबर 2014 को पुलिस पार्टी उसे रिकवरी के लिए उसके घर लेकर आई। इस दौरान उसका साला राजेश भी उसके साथ था। उसने बताया कि उसका सामान घर की उपरी मंजिल पर था। जब वह सामान नीचे उतार रहे थे तो उसके साले राजेश ने उसे मार देने की नीयत से उसे धक्का दे दिया और वह ग्रिल से जा टकराया। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसे नीचे उतारा और डाक्टर के पास लेकर गए। सिटी पुलिस ने करन के बयानों पर राजेश पर धारा 307, 323 आईपीसी के अंर्तगत मामला दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है।