ब्रह्म ज्ञानी संत अमर सिंह की बरसी मनाई
होशियारपुर | ब्रह्मज्ञानी संत अमर सिंह की वार्षिक बरसी उनके तपोस्थल मोहल्ला नलोइयां में मनाई गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के छत्रछाया में अखंड पाठ के पाठ के भोग डाले गए। इसके बाद कीर्तन दरबारा सजाया गया। इस मौके पर गुरमुख सिंह, जसप्रीत सिंह, भाई धरमिंदर सिंह, संत सुरजन सिंह, संत जीवन सिंह के कीर्तनी जत्थों ने गुरु महिमा सुनाकर संगत को निहाल किया।