- Hindi News
- एटीएम बदलने के आरोप में हिसार जिले के दो युवकों पर केस
एटीएम बदलने के आरोप में हिसार जिले के दो युवकों पर केस
गढीमनसोवाल निवासी अमरेंदर सिंह पुत्र चानन सिंह का पीएनबी गढशंकर में खाता है। वह सहारा इंडिया में काम करता है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर शाम करीब छह बजे होशियारपुर रोड पर लगी एसबीआई की एटीएम से रुपए निकालने लगा तो वहां पहले से मौजूद दो नौजवानों ने जबरदस्ती छीन लिया और धमकाकर पासवर्ड भी जान लिया। 17 सितंबर को वह अपने दोस्त नरिंदर कुमार पुत्र कर्म चंद बोडा के साथ गढशंकर घूम रहा था तो अचानक उसकी नजर उन दो युवकों में से एक पर पडी जिसे पहचानने के बाद काबू कर पुलिस स्टेशन गढशंकर दे दिया गया।
पुलिस को उस युवक ने अपना नाम कमल कुमार पुत्र महिपाल निवासी सोरखी जिला हिसार तथा अपने साथी का नाम कुलदीप सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी खेडी जिला हिसार बताया। पुलिस थाना गढशंकर ने अमरेंदर सिंह के बयानों पर कमल कुमार तथा कुलदीप सिंह के विरूद्ध केस दर्ज कर आगे कारवाई आरंभ कर दी है