- Hindi News
- मसीही आत्मिक जागृति शांति सम्मेलन करवाया
मसीही आत्मिक जागृति शांति सम्मेलन करवाया
गांवचब्बेवाल के पास मक्खनगढ़ में एक दिवसीय मसीही आत्मिक जागृति शांति सम्मेलन करवाया गया। पास्टर रेशम और चर्च की प्रबंधक कमेटी के सहयोग से करवाए गए सम्मेलन में पास्टरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान धरती पर शांति, सेवकाई के मुख्य संत सुंदर लाल मुख्य प्रचारक और फ्रंट के पंजाब प्रधान लारेंस चौधरी विशेष तौर पर शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत प्रार्थना के साथ की गई। पास्टर जसवीर लाडी और संत राम लाल ने मसीही भजन गाकर संगत को प्रभु नाम के साथ जोड़ा। संत सुंदर लाल ने संगत को पवित्र बाईबल में से बचन सुनाते हुए कहा कि विश्व वासियों को हर रोज यह प्रभु के समक्ष प्रार्थना करनी चाहिए।
भगवानसहायता कर खत्म करते हैं डर
लारेंसचौधरी ने कहा कि सुरक्षा, डर और सहायता मानव जाति में सहम पैदा करते हैं। इनकी पूर्ति के लिए इंसान को सारी जिंदगी भटकना पड़ता है लेकिन भगवान पर भरोसा रखने वालों को सदैव भगवान सहायता कर उनके डर को खत्म करता है। इस मौके पर कश्मीरी लाल, मोहन मसीह, परमजीत, ज्ञान सिंह, रमेश, महंगा मसीह, तरसेम, जसवीर और बलविंदर कौर आदि सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।
मसीही आत्मिक जागृति शांति सम्मेलन में मौजूद गणमान्य। संगत भजनों पर झूमने हुई।