- Hindi News
- शिव महापुराण कथा के अंतिम िदन शिव विवाह के रोचक प्रसंग सुनाए
शिव महापुराण कथा के अंतिम िदन शिव विवाह के रोचक प्रसंग सुनाए
केशोंमंदिर में भगवान श्री परशुराम सेना की ओर से करवाई जा रही पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन शिव विवाह के रोचक प्रसंग सुनाए। जिलाध्यक्ष आशुतोष की अध्यक्षता में हुए समागम की शुरुआत मुख्य यज्ञमान अनिल शर्मा, राज कुमार सैनी, डीएसपी सिटी सतीश कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना से की। मुख्य मेहमान लोक सभा सांसद विजय सांपला ने दीप प्रज्जवलित किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी रूपेश्वरी भारती ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति मानव जाति का मार्गदर्शन करती हैं लेकिन दुर्भाग्यवश हमारा हिंदू समाज इस बात को भूलता जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि शिव पार्वती का मिलन शिव शक्ति का मिलन हैं। इस अवसर पर अजय ऐरी, केसी शर्मा, योगेश, अश्विनी छोटा, कृष्ण गोपाल आनंद, भारत भूषण, रोहित रावल, विपुल पंडित, पंकज बेदी, रितनेश कुमार, अक्षय छिब्बर भी मौजूद थे।
शिव महापुराण के अंतिम िदन दीप प्रज्ज्वलित करते सांसद सांपला।