मेधावी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए
होशियारपुर | सेंटसोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल उना रोड में समागम करवाया गया। इस दौरान स्कूल के तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के तीनों विद्यार्थियों ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में परफेक्ट ग्रेड हासिल किया। प्रिंसिपल उर्मिल सूद की अध्यक्षता में करवाए गए समागम में विद्यार्थियों आकाश सूद, दीक्षा गोयल, नवनीत कौर को मैरिट सर्टिफिकेट दिए। प्रिंसिपल सूद ने सभी विद्यार्थियों सर्टिफिकेट दिए और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दलवीर चंद, नीलम सूरी , अमिता, मधु, परमिता, रजिंदर और परनीत भी मौजूद थे।