- Hindi News
- गांव सलेरन में स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगाया
गांव सलेरन में स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगाया
होशियारपुर | गांवसलेरन में रोको कैंसर संस्था की ओर से स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगाया गया। इस मौके पर माहिर डाक्टरों की टीम ने बीपी, ब्लड टैस्ट, शुगर टैस्ट, बच्चेदानी और छाती के कैंसर की जांच करके मरीजों को मुफ्त दवाइयां दीं। इस दौरान डॉ. सुुमित, रंजना, हरदीप कौर, हरप्रीत कौर, रमनप्रीत, राजनदीप, कुलजीत कौर टीम ने करीब ८६५ मरीजों की जांच करके उन्हें मुफ्त दवाइयां दीं। कैंप में प्रवासी भारतीय कुलदीप सिंह मान, भजन सिंह मान, गुरमेल सिंह मान, जगतार अटवाल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सुच्चा सिंह, सरवन सिंह, अजीत सिंह, प्रेम सिंह मान, पाल सिंह, दलबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, आशु मान, विक्की मान आदि शामिल थे।