पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपूत सभा की नई कार्यकारिणी गठित करने की मांग

राजपूत सभा की नई कार्यकारिणी गठित करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूतसभा के सदस्य ठाकुर परमवीर सिंह पम्मा ने सभा के कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए निंदा की। उन्होंने कहा कि सभा की स्थापना आज से बीस साल पहले हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया था कि सभा का उद्द‌ेश्य राजपूत बिरादरी के उत्थान, सामाजिक बुराइयों को दूर करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा महाराणा प्रताप जयंती मनाना शामिल था। सभा ने साफ लिखा है कि साल में दो बार बैठक करना और चार बार कार्यकारिणी की बैठक करना था लेकिन पिछले काफी सालों से तो बैठकें हुई है और ही कार्यकारिणी की बैठक। उन्होंने मांग किया कि सभा को लोकतांत्रिक तरीकों से चलाने के लिए कमेटी को भंग कर नए कार्यकारिणी का गठन किया जाए।