- Hindi News
- मैं हुणे आया कहकर गया, सुबह खेत में लाश मिली
मैं हुणे आया कहकर गया, सुबह खेत में लाश मिली
सटियाणागांवका अर्शदीप (21) रात सवा आठ बजे पिता गुरदयाल से मैं हूणे आया कहकर चाचा के घर गया था। लेकिन वह अब कभी नहीं लौटेगा। ठीक 12 घंटे बाद सुबह करीब सवा आठ बजे करीबी गांव पथियाल के एक खेत में उसकी खून से सनी लाश मिली। अर्शदीप की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। उसके शरीर पर दस गहरे जख्म मिले हैं। लाश देखकर पता चल रहा था कि गले पर एक ही जगह पर पांच-छह बार वार किया गया है। चार जख्म पीठ पर और दो छाती पर थे। उसके हाथों पर बने तीन जख्मों से पता चल रहा था कि अर्शदीप ने बचाव के लिए काफी लड़ाई लड़ी होगी। अर्शदीप की लाश सबसे पहले खेत मालिक मदन लाल ने देखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सरपंच गुरमिंदर सिंह को दी। गुरमिंदर सिंह की सूचना पर डीएसपी (डी) जीवल कालिया, डीएसपी (आर) हरविंदर सिंह डल्ली बुल्लोवाल पुलिस और खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचे।
अर्शदीप के चचेरे भाई विजय कुमार ने बताया कि अर्शदीप अक्सर उनके घर आता था। कई बार वह यहीं खाना खाकर सो भी जाता था। शुक्रवार को खाना खाने के बाद रात करीब सवा आठ बजे वह घर से चला गया। रात साढ़े नौ बजे जब उसकी बहन पिंकी का फोन आया तो चाचार के परिवार को पता चला कि वह घर नहीं पहुंचा।
इसके बाद गुरदयाल सिंह और विजय पंडोरी भूपिंदर सिंह बिंदा के पास गए जहां अर्शदीप वेल्डिंग का काम करता था। भूपिंदर ने बताया कि अर्शदीप तो पहले ही घर चला गया था। अर्शदीप की छोटी बहन पिंकी ने बताया कि रात करीब दस बजे से वे अपने भाई का फोन लगा रहे थे लेकिन पहले तो फोन स्विच आफ रहा था। रात करीब 12 बजे फोन आन हुआ रिंग बजे ही कोई फोन उठाकर फोन कट कर रहा था। गांव सटियाणा के लोगों ने बताया कि अर्शदीप बहुत ही शांत नेचर का था कभी किसी के साथ कोई फालतू बातचीत करते नहीं देखा। गुरदयाल ने बताया कि अर्शदीप उसका इकलौता बेटा था और पंडोरी गांव में एक वेल्डिंग की दुकान पर पिछले आठ वर्षा से काम करता था। अर्शदीप आठवीं करने के बाद ही काम पर लग गया था। अर्शदीप की दो छोटी बहनें डिंपल और पिंकी हैं। उसकी बलविंदर कौर भी मेहनत मजदूरी करती हैं।
पुलिस ने मौके से मोबाइल बरामद कर लिया हैं। पुलिस अर्शदीप के नंबर की काॅल डिटेल और टॉवर लोकेशन जांच रही है। अर्षदीप ने अंतिम बार किससे और कब बात की थी। उन्होंने कहा अभी मामले के बारे में कुछ कहना जल्द बाजी होगी। उन्होंने युवक की हत्या करने की वजह