जौहल व्हीकल्स सुजुकी जिक्सर बाइक लांच
होशियारपुर | होशियारपुर-जालंधररोड सींगड़ीवाला स्थित जोहल व्हीकलस सुजुकी मोटरसाइकिल शोरूम में नए मोटरसाइकिल सुजुकी जिक्सर लांच किया गया। लांचिंग के पश्चात नए मोटरसाइकिल की चाबियां ग्राहकों को सौंपी गई। सुजुकी मोटरसाइकिल के मैनेजिंग डायरेक्टर अवतार सिंह जोहल ने इस बाइक की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि यह जिक्सर मोटरसाइकिल 155 सीसी सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन और इसमें पांच गति वाला गियर बाक्स वाला, नई तकनीक वाला धमाकेदार शक्तिशाली इंजन है। इस मोटरसाइकिल की खूबियां और स्टाइलिश स्पॉट्स मॉडल नए वर्ग को आकर्षित करेगा। इस मोटरसाइकिल की खासियत सैप (सुजुकी) ईको परफॉरमेंस की तकनीक से जहां पेट्रोल की बचत होगी, उसी के साथ-साथ डिजिटल मल्टी स्पीडोमीटर लगा हुआ है। इस मौके पर ग्राहकों ने भी अपनी संतुष्टि और दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा सुजुकी कंपनी के एरिया मैनेजर राम कृष्ण सिंह ने भी इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, अजविंदर सिंह, जसजीत सिंह थियाड़ा आदि भी उपस्थित थे।