- Hindi News
- नशीले पदार्थों सहित छह गिरफ्तार, दो से मिली देसी पिस्तौल और पांच कारतूस
नशीले पदार्थों सहित छह गिरफ्तार, दो से मिली देसी पिस्तौल और पांच कारतूस
पुलिसने मादक पदार्थों के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। चब्बेवाल पुलिस ने एएसआई सेवा सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड राजनी माता मोड़ पर की गई नाकेबंदी के दौरान 250 ग्राम नशीले पाउडर सहित जगतार सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी कॉलोनी चग्गरां थाना चब्बेवाल को गिरफ्तार किया। एएसआई गुरविंदर सिंह ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 100-100 ग्राम नशीले पाउडर सहित डूम साहिब से काबू किया है। आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी रामपुर थाना चब्बेवाल, कुलदीप सिंह पुत्र प्यारा लाल निवासी उदोवाल के रूप में हुई है।
गुरविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी बाइक नंबर पीबी-7-एपी-9285 पर रहे थे। जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 100-100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। चब्बेवाल चौ के पास एएसआई विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने की गई नाकेबंदी के दौरान जतिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी बजरावर को 50 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है। इसी प्रकार बुल्लोवाल पुलिस ने गांव काठेधिकारे चौ के पास की गई नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार एक युवक से 1 किलो 260 ग्राम और दूसरे युवक से 255 ग्राम नशीला पाउडर, 1 देसी 315 बोर पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमनजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी भट्ठे और राजविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बैस्तानी के रूप में हुई है। अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
माइनिंग एक्ट के अधीन दो युवक नामजद
दसूहा।पुलिस ने ब्यास दरिया से रेत के अवैध खनन के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि ड्रेनेज विभाग के एसडीओ ने दसूहा पुलिस को सूचना दी थी कि अब्दुलापुर क्षेत्र में ब्यास दरिया से रेत का अवैध खनन हो रहा है। एएसआई भूपिंदर सिंह की टीम ने मौके पर रेड की तो आरोपी सूरत सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी अब्दुलापुर और साहिब सिंह पुत्र दयाल प्रशाद निवासी जीयानत्था ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। बाद में जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।