पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़ी मानसोवाल में साक्षरता कैंप लगाया

गढ़ी मानसोवाल में साक्षरता कैंप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर | सहकारीबैंक बीनेवाल की ओर से बैंक की योजनाओं संबंधी जानकारी देने के लिए गांव गढ़ी मानसोवाल में साक्षरता कैंप लगाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत तीस नए खाते खोले गए। सहकारी बैंक बीनेवाल के मैनेजर संतोख राज ने लोगो को बताया कि ज्वाइंट लाइबिलिटी और फार्मर क्लब बनाकर बैंक की योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने युवकों को स्वरोजगार के लिए दिए जा रहे कर्जाें के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की योजनाओं को बताने के लिए सहकारी बैंक होशियारपुर के चेयरमैन सतविंदर पाल सिंह ढट्ट और मेनेजर मोहन की ओर से विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर धर्म राज, आर्दश कुमार, बाल कृष्ण, शांति नाथ, नवीन कुमार अशोक कुमार आदि मौजूद थे।