पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान की मूर्ति के सामने खुले अहाते को शिफ्ट करवाया

भगवान की मूर्ति के सामने खुले अहाते को शिफ्ट करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीभगवान परशुराम सेना का शिष्टमंडल आबकारी और एक्साइज विभाग की अधिकारी दलबीर राज कौर से मिला। सेना सदस्यों ने आदमवाल में एक प्राईवेट स्कूल में बनी हनुमान जी की मूर्ति के सामने खुले अहाते को बंद करने के लिए कहा। शिष्टमंडल ने कहा कि भगवान की मूर्ति के सामने अहाता खुलने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। शिष्टमंडल की मांग पर दलबीर राज कौर ने इस संबंधी एसडीएम आनंद सागर शर्मा से बातचीत की और तुरंत प्रभाव से अहाता बंद करने के निर्देश दिए। थाना सदर के प्रभारी प्रेम कुमार ने मौके पर जाकर अहाते को तुरंत शिफ्ट करवाया।

इस दौरान परशुराम सेना सदस्यों ने शाम चौरासी, टांडा और होशियारपुर धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के पास खुले अहाते को बंद करने की मांग की। एक्साइज विभाग से दलबीर राजकौर और एएस कंग ने आश्वासन दिया कि तुरंत ही उन ठेकों और अहातों संबंधी कार्रवाई की जाएगी। सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी उक्त स्थान पर शराब का ठेका था, जिसे सेना ने प्रशासन की मदद से करीब दो माह पहले बंद करवाया था। शिष्टमंडल में दीपक पराशर, हिंदू संघ के शहरी अध्यक्ष नरिंदर परशा, ब्राह्मण कल्याण परिषद केसी शर्मा, सनातन धर्म महावीर दल के अमृतलाल अग्निहोत्री, छोटा अश्विनी, पंकज बेदी, प्रिंस, रोहित रावल, विश्वामित्र पांडे, लक्की गौरव, योगेश योगी, रितनेश, अजय ऐरी, बजरंगी पांडे, राजन शर्मा, सुनील झा, अक्षय, बलविंदर, राजिंदर, अर्जुन पंडित शामिल थे।

श्री भगवान परशुराम सेवा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दलबीर राज कौर से बातचीत करते हुए।