पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमेटी ने डीएवी कॉलेज प्रबंधन पर लगाए आरोप निराधार बताए

कमेटी ने डीएवी कॉलेज प्रबंधन पर लगाए आरोप निराधार बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | डीएवीकॉलेज आफ एजुकेशन के बीएड, एमएड के अनुसूचित जाति के पूर्व विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधक पर लगाए गए आरोपों के मामले में जिला प्रशासन की ओर से गठित विशेष जांच कमेटी ने विद्यार्थियों और कॉलेज प्रबंधन को जांच की रिपोर्ट की प्रति सौंप दी। कमेटी ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। तीन सदस्यीय जांच टीम में एसडीएम, जिला समाज भलाई अधिकारी एसपी (डी) ने कहा कि विद्यार्थियों ने जो कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं, उस संबंधी कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए। दूसरी ओर पंजाब विश्वविद्यालय की गठित कमेटी ने कम असेस्मेंट की बात को भी सिरे से नकार दिया। जांच में 92 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थी प्रथम दर्जे में, 12 दूसरे दर्जे में पास किए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की कुशलता के आधार पर ही अंक दिए गए हैं। प्रिंसिपल डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि हमारे लिए सभी विद्यार्थी एक समान है तथा यहां विद्यार्थियों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता और ही भविष्य में भी ऐसा किसी को करने दिया जाएगा।