कैंप में बीएलओ को ट्रेनिंग दी
टांडा उड़मुड़ | पब्लिकखालसा कॉलेज फार वुमेन में बीएलओ की ट्रेनिंग कैंप लगाया। डीटीओ होशियारपुर और रिटर्निंग अफसर 41 उड़मुड़ दरबारा सिंह रंधावा के नेतृत्व में लगाए गए कैंप में रिसोर्स पर्सन हरजिंदर सिंह सेठी, डाक्टर हरप्रीत सिंह, एसडीओ मंजीत सिंह तथा कानूनगो इलेक्शन अतिंदर कुमार की मौजूदगी में बीएलओ को ट्रेनिंग देते हुए कहा कि 15 अक्टूबर से नई वाली वोटों संबंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर तक 18 साल के हुए बालिगों की वोट बनाई जाएंगी।