- Hindi News
- किंग्स ने लायंस को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
किंग्स ने लायंस को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
जेसीटीमिल मैनेजमेंट की ओर से करवाई जा रही इंटर विभाग खेलों के दौरान क्रिकेट 20-20 में किंग्ज ने लायंस को 62 रनों से हरा कर क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच में मिल के बिजनेस हैड कमल भसीन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने किंग्ज तथा लायंस की टीमों के खिलाड़ियों को आर्शीर्वाद देते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेहनत से खेलने के लिए प्रेरित किया। मैच में किंग्ज की टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 खिलाड़ियों के आउट होने पर 114 रन बनाए। लायंस टीम ने खिलाड़ी 52 रन बनाकर लगभग 13 ओवरों में ही आउट हो गए।
मुकाबलों में हीरोज, किंग्ज, लायंस तथा टाइगर्स की टीमों में क्रिकेट, फुटबाल, वालीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी के साथ-साथ एथलेटिक्स के विभिन्न मुकाबले करवाए जा रहे है। मुकाबलों में रजनीश सूद, राहुल शर्मा, हिमांशू शर्मा, विपन कटोच, जेएम मित्तल, कमलप्रीत शर्मा, सुनील शर्मा, आरके खान, एसके केजरीवाल, आशोकदीप शर्मा, राकेश कुमार जस्सल, उपिंदर सिंह, सुबरो, राकेश विज, जसविंदर सिंह, प्रदीप थापर, एसके मिश्रा मौजूद थे।
इंटर िवभाग खेलों के दौरान क्रिकेट 20-20 में टूर्नामेंट विजेताओं के साथ प्रबंधक।