- Hindi News
- आप के प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर 24 को आएंगे होशियारपुर
आप के प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर 24 को आएंगे होशियारपुर
होशियारपुर | आमआदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश के कंवीनर सरदार सुच्चा सिंह छोटेपुर 24 सितंबर को होशियारपुर रहे हैं। वह सुबह 11 बजे गुरुद्वारा कलगीधर के हाल में पार्टी के सक्रिय सदस्यों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यामिनी गोमर जिला इंचार्ज जसवंत सिंह मठारू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि छोटेपुर पूरे प्रदेश भर में पार्टी के जहां पार्टी वर्करों में नई उर्जा और स्फूर्ति का निर्माण कर रहे है। वहीं इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों पर चर्चा होगी।एडवोकेट जैरथ ने कहा कि छोटेपुर पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों में उतरेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिक्ता नौजवानों और पढ़े लिखे लोगों को चुनाव में उतारने की होगी। यामिनी गोमर ने कहा कि इन चुनावों की पार्टी की महिला शक्ति का बहुत बड़ा रोल होगा। जसवंत सिंह मठारू ने कहा कि जनता अब मोदी की सपने की राजनीति जान चुकी है तथा होशियारपुर की जनता चाहेगी कि आगामी नगर निगम चुनावों में इमानदार लोग ही आगे आएं।