पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशियारपुर ग्रीन हुआ, अब क्लीन की बारी

होशियारपुर ग्रीन हुआ, अब क्लीन की बारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंप्रूवमेंटट्रस्ट कालोनी स्कीम नं-2 रहीमपुर रोड द्वारा क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन एवं वन विभाग के सहयोग से कालोनी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक मित्तल ने किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यातिथि दीपक मित्तल ने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत होशियारपुर शहर में लगाए जा रहे पौधे पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कालोनी को पर्यावरण की दृष्टि से शहर की माडल कालोनी के तौर पर विकसित किया जाएगा। हर साल तीन-चार कालोनियां एडाप्ट की जाएंगी। उन्होंने घोषणा की कि शहर ग्रीन तो हो ही रहा है, अब क्लीन अभियान शुरु होगा। सोनालीका ग्रुप एवं क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन जल्दी ही एक ऐसी मुहिम शुरु करेगा जिसके तहत होशियारपुर शहर को कूड़ा कर्कट मुक्त बनाया जाएगा। इस मौके पर क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन के प्रोजेक्ट कनवीनर एडवोकेट एके गुप्ता ने कहा कि 10 साल पहले होशियारपुर में शुरु किए गए क्लीन एंड ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत कुल 28 कालोनियां एडाप्ट की जा चुकी हैं और अब तक इनमें 31 हजार के करीब पौधे लगाए जा चुके हैं। खुशी की बात यह है कि सभी कालोनी वालों के सहयोग से लगाए गए यह पौधे अब पेड़ बन कर फल फूल रहे हैं। इससे पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कालोनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से उपाध्यक्ष जेएस गिल ने मुख्यातिथि दीपक मित्तल का स्वागत किया और कुलविंदर सिंह ने सोनालीका ग्रुप की मुहिम की भरपूर सराहना की और क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन का धन्यवाद किया। इस मौैके पर वेलफेयर सोसायटी प्रधान अशोक शर्मा, मोहन सिंह, जेसी हांडा, अमरजीत सिंह तथा क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन की तरफ से परमजीत सिंह सचदेवा, जेएस चौहान, प्रदीप गुप्ता, प्रिंसीपल देशबीर शर्मा, विशाल सैनी और एसके पोंबरा उपस्थित हुए।

स्कीम नंबर दो में क्लीन ग्रीन प्रोजक्ट के अंतर्गत पौधे लगाते दीपक िमत्तल अन्य।