मंडल कार्यालयों के सामने प्रदर्शन 22 से
टेक्नीकलसर्विसेज यूनियन नार्थ जोन की जोनल कमेटी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते जोनल प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि पीएसईबी सांझा फोरम के आह्वान पर 14 अक्टूबर की हो रही हड़ताल की तैयारी के रुप में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार 22 सितंबर से 30 सितंबर तक मंडल कार्यालयों के समक्ष मैनेजमेंट की अर्थी फूंक रैलियां की जाएगी। 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक पावरकाम के सीएमडी और डायरेक्टरों के फील्ड में आने पर काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक दौरान जोनल सचिव खुशी राम ने कहा कि पावरकाम की मैनेजमेंट संयुक्त फोरम के साथ समझौते करती है लेकिन लागू करने पर आनाकानी करती है। 24 फरवरी से समझौता हुआ है कि मुलाजिमों का पंजाब की तर्ज पर ग्रेड पे में बढ़ौतरी होनी थी जो कि कैटागरियों को अभी तक लागू नहीं की जा रही। कैटेगरी वाइस स्केल भी नहीं रिलीज किए गए। पीडब्लयूसी की रिपोर्ट संबंधी भी मैनेजमेंट ने माना था कि प्रभारियों के साथ बातचीत करने के बाद रिपोर्ट लागू की जाएगी। फील्ड में काम कर रहे मुलाजिम लाईन मैनों को मोबाइल अलाउंस नहीं दिया जा रहा। यह भी मांग की गई कि लाईन मैन कैटेगरी को भी जेई कैटेगरी की तरफ आउटगोइंग मोबाइल भत्ते की सुविधा दी जाए और साइकिल अलाउंस की जगह स्कूटर अलाउंस दिया जाए। मैनेजमेंट से मांग की गई तरस के आधार पर नौकरी देने की रफ्तार को तेज किया जाए, कांट्रैक्ट पर लगे हुए कर्मियों को तुरंत पक्का किया जाए। इस मौके पर सर्कल प्रधान प्रवेश कुमार, शिव कुमार, अमरजीत सिंह, सुशील कुमार, बलविंदर सिंह, हरि गोपाल, जैल सिंह, प्रशोत्तम दास, विजय कुमार शामिल थे।