मालकी जमीन पर माइनिंग के खिलाफ मुजाहरा
बस्सीगुलामहुसैन चो के पास मालकी जमीन से कथित तौर पर अवैध माइनिंग करने के विरोध में मंगलवार को शिवसेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान शशि डोगरा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने पंजाब सरकार और ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। शिव सैनिकों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस मामले का हल जल्द निकाला तो वे संघर्ष ओर तेज करेंगे। प्रदर्शन के बाद एसडीएम और जिला माइनिंग अफसर हरजोत कौर ने साइट का दौरा किया।
शशि डोगरा ने बताया माइनिंग करने वाले ठेकेदारों ने बस्सी गुलाम हुसैन के रहने वाले मुख्तयार सिंह उर्फ गोगी सैनी की जमींन पर अवैध माइनिंग की हैं। जहां माइनिंग की गई है वहां पानी जमा हो गया है। इससे बीमारियां फैलने का डर भी बन है। गोगी सैनी ने बताया कि उसके पांच एकड़ जमींन पर अवैध माइनिंग की गई है। रोष प्रदर्शन करने वालों में शशि डोगरा, गोगी सैनी, अश्वनी शर्मा, मोहित शर्मा, धर्मपाल, बब्बू, अशोक कुमार, बिट्टू और नरेश कुमार भी मौजूद थे।
जब इस संबंध में जिला माईनिंग अधिकारी हरजोत कौर से बात की तो उन्होंने कहा इस मामले संबंधी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन मामले का आज पता चलने पर वे और एसडीएम आनंद सागर शर्मा रार्टट पर गए थे। उन्होंने बताया जमीन मालिक ने उन्हें शिकायत नहीं दी है। लेकिन उन्होंने जमींन के दस्तावेज खसरा नंबर मांगे तांकि जांच की जा सके की ये मालिकी जमीन है या नहीं। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ जांच की जाएगी। एसडीएम आनंद सागर शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं तथा आज उन्होंने स्वयं जाकर मौका देखा हैं।
अवैध माइनिंग के खिलाफ नारेबाजी करते लोग। -भास्कर