- Hindi News
- पहले जाने के लिए ड्राइवर ने ड्राइवर का सिर फोड़ा
पहले जाने के लिए ड्राइवर ने ड्राइवर का सिर फोड़ा
बसकी टाइमिंग को लेकर बस स्टैंड पर दो ड्राइवरों में मारपीट हो गई। एक ड्राइवर ने दूसरे के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। जख्मी ड्राइवर को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मॉडल टाउन पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
कंडक्टर पुनीत पाल सिंह ने बताया कि करीब 11 बजे उनकी बस का टाइम था। बस को परताप सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी अमृतसर चला रहा था। उसने बताया कि अभी उनकी बस की वापसी के लिए टाईम था और चालक रैस्ट रूम में आराम करने चला गया और जब उनका टाइम हुआ तो वे बस पर चले गए। इस दौरान एक अन्य बस चालक सवारी भरने लगा। विरोध करने पर अपने साथियों सहित आया और परताप के सिर पर लोहे की राड मार जख्मी कर दिया। जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मॉडल टाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।