पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादीशुदा महिला ने एनआरआई से धोखे से करवाई शादी, केस

शादीशुदा महिला ने एनआरआई से धोखे से करवाई शादी, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासिटी पुलिस ने मोती बाग निवासी सुधा सरदाना प|ी वरिंदर सरदाना की शिकायत पर होशियारपुर के कस्बा तलवाड़ा टाउनशिप निवासी पूजा भार्गव और उसके पिता अमिताभ भार्गव पर धोखे से दूसरी शादी करवाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा असीम सरदाना जो कैनेडा का नागरिक है। उसकी शादी तलवाड़ा टाउनशिप निवासी पूजा भार्गव से 13 नवम्बर 2011 को की तो पूजा भार्गव ने शादी में भरे घोषणा पत्र में खुद को कुंवारी बताया। इस दौरान उसका बेटा 26 जनवरी 2012 को वापिस कैनेडा चला गया। कैनेडा जाकर उसके लड़के को पता चला कि उसकी प|ी पूजा भार्गव पहले से ही इंगलैंड के वुलवरहैमटन निवासी विशाल जैन पुत्र प्रमोद जैन के साथ शादीशुदा है बिना तलाक के ही उसने उसके बेटे से शादी कर उन्हें धोखा दिया। मामले की जांच सबडिवीजन डीएसपी ने की आरोपी पुत्री पिता पर लगे आरोप सही पाए जिस कारण दोनों के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पकडऩे के लिए छापामारी शुरू कर दी है।