पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऊर्जा सरंक्षण दिवस मनाया

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऊर्जा सरंक्षण दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12पंजाब बटालियन एनसीसी के कमॉडिंग अफसर कर्नल जीएस सरां के निर्देशों पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से ऊर्जा सरंक्षण दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल तरणजीत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सुपरिंटेंडेंट (स्टोर) राकेश कुमार शर्मा बतौर मुख्य वक्ता जबकि बटालियन की ओर से पीआई स्टाफ सदस्य मेजर सिंह मौजूद रहे।

राकेश कुमार शर्मा ने बिजली के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज बिजली की खपत ज्यादा और बिजली कम है, इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा बिजली बचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर हम अपने कमरों की लाइटें आन रखते है, जब जरूरत हो तो लाइट जला ले नहीं तो लाइटें बंद रखनी चाहिए। बल्बों की बजाए ट्यूब लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आप कंप्यूटर पर काम कर रहे है तो यदि जरूरत नहीं है तो कंप्यूटर को बंद रखकर भी बिजली बचाई जा सकती है।

प्रिंसिपल तरणजीत ने बच्चों को बिजली और ऊर्जा सरंक्षण के बताए गए तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में भी बच्चों को कमरे से बाहर जाने से पहले लाइटें और पंखे बंद कर देने चाहिए। बच्चों को मोटरसाइकिल और स्कूटर का इस्तेमाल जरूरत के समय ही करना चाहिए।

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाए गए ऊर्जा सरंक्षण दिवस पर मंच पर संबोधित करते हुए गणमान्य। सेमिनार मं मौजूद बच्चे ऊर्जा बचाने से सुझाव सुनते हुए।