तिलकराज बने वार्ड नंबर छह के प्रधान
होशियारपुर | शिवसेनाकी मॉडल टाउन की बैठक में सर्वसम्मति से तिलकराज को वार्ड नंबर 6 का प्रधान नियुक्त किया गया। जिला प्रधान कमलजीत बंगड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस दौरान 24 सितंबर को रेल रोकने का समर्थन किया। इस मौके पर उप प्रधान बोबी ठेकेदार, जगदेव, सतनाम, रविंदर, राज, सिमरन, सुक्खी, परमजीत, संजय, मीतू, बलवीर बावा, बलविंदर अन्य शामिल थे।