पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू कालोनी की राधिका अरोड़ा बनी यूनिवर्सिटी टाॅपर

न्यू कालोनी की राधिका अरोड़ा बनी यूनिवर्सिटी टाॅपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीकालेजहोशियारपुर की छात्रा राधिका अरोड़ा 78.4 फीसदी अंक हासिल कर पंजाब यूनिवर्सिटी में एमकाॅम टापर रही है। राधिका मोहल्ला न्यू कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर लक्ष्मीनारायण अरोड़ा की बेटी हैं। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी टापर राधिका अरोड़ा को एसडी कालेज परिसर में सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कालेज प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षा हेमा शर्मा प्रिंसिपल बीएस मिन्हास, कामर्स के हेड आफ डिपार्टमेंट सुरेश भारद्वाज, राधिका के पिता लक्ष्मीनारायण अरोड़ा, मां अनिता अरोड़ा भी मौजूद थे। राधिका अरोड़ा ने होली हर्ट जूनियर स्कूल से मैट्रिक, एसडी कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल से बारहवीं पास की है। पढाई में शुरु से ही होनहार रही राधिका ने बीकाम में भी 78 फीसदी अंक हासिल किए थे। एमकाम में भी 78.4 फीसदी अंक हासिल कर उन्होंने होशियारपुर के साथ एसडी कालेज का नाम भी रोशन किया है।

राधिका ने बताया कि बचपन से ही मुझे प्रशासनिक सेवा में जाने की तमन्ना रही है। एमकाॅम में एकाऊंट्स फिनांस मेरी पसंदीदा विषय रहा है। युजीसी नेट (युनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन एंड नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा भी बढ़िया होने से अब मेरी इच्छा अध्यापन क्षेत्र में जाने की है। अध्यापन के साथ साथ आईएएस की तैयारी करना फिलहाल मेरा लक्ष्य रहेगा।

एमकाॅम में यूनिवर्सिटी टाप करने वाली राधिका अरोड़ा को शुक्रवार को एसडी कालेज में सम्मान हुआ।