- Hindi News
- विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से 18 लाख रुपए ठगे
विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से 18 लाख रुपए ठगे
जिलापुलिसने विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से करीब 18 लाख रुपए ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हैं।
रजिंदर कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी न्यू हरि नगर के बयानों पर माडल टाउन पुलिस ने दविंदर कौर निवासी होशियारपुर के खिलाफ केस किया हैं। रजिंदर ने बताया कि दविंदर ने उसे कैनेडा भेजने के लिए उससे 10 लाख रुपए लेकिन कैनेडा नहीं भेजा। राजिंदर ने मार्च में एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। उधर, प्यारा सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी पंडोरी बघेल की शिकायत पर मुकेरियां पुलिस ने मोहला गुरदेव नगर के गुरदीप सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के खिलाफ केस किया है। प्यार सिंह ने पुलिस को बताया कि कैनेडा जाने के लिए उसने आठ लाख रूपये दिए थे। आरोपी ने उसे 1 लाख 20 हजार रुपए तो वापस कर दिये लेकिन 6 लाख 80 लाख रुपए वापस नहीं दे रहा था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में मुकेरियां पुलिस ने अजय सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी दलवाली कलां की शिकायत पर हरियाणा के मदन लाल पुत्र जयपाल निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया आरोपी ने उसे साउथ अफ्रिका भेजने के नाम पर 1 लाख 25 हजार रूपये दिये थे। जिसके बाद तो उक्त आरोपियों ने उसे विदेश भेजा और उसके पैसे वापिस किये। इस संबंधी उसने एसएसपी होशियारपुर के पास 1 अक्तूबर 2013 को दरखास्त दी मामले की जांच ईओ विंग होशियारपुर ने की और उक्त आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।