पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल जंडोली में मनाया हिंदी दिवस

सरकारी स्कूल जंडोली में मनाया हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल जंडोली में हिंदी भाषा के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए कविता, भाषण, सुलेख और चार्ट मेकिंग मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल हरजिंदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मुकाबलों में 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी कविताओं और भाषण से हिंदी भाषा के महत्व, विकास और विस्तार पर चर्चा की। प्रिंसिपल ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। मौके पर रविंदर कौर, राजिंदर, कुलदीप कुमार, हरप्रीत सिंह, कविता शर्मा, सरबजीत कौर, अमनदीप, संगीता कुमारी, विधु रानी, दलजीत कौर, अमरदीप सिंह, मंजीत सिंह और मुनीष कुमार शामिल थे।