पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक की नई स्कीमों की दी जानकारी

बैंक की नई स्कीमों की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | दीपंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक राम कॉलोनी कैंप शाखा में लगाए गए कैंप में बैंक की स्कीमों की जानकारी दी। को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतविंदर पाल सिंह रामदासपुर और जिला मैनेजर मोहर लाल के आदेशानुसार बैंक मैनेजर की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में क्षेत्र के आसपास के गांवों के सरपंचों, पंचों और रोजगार शुरू करने के चाहवानों ने भाग लिया। बैंक मैनेजर कंवर दीप सिंह ने बताया कि कर्जा बैंक की शर्तों अनुसार जारी किया जाता है। किसानों के लिए कैश क्रेडिट लिमिट की एक स्कीम है, जिसमें पंजाब राज्य भारत का पहला प्रांत है, जिसने किसानों को शाहुकारों के शिकंजे से छुड़वाने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, आशा रानी, गुरदीप सिंह, राजमित्र कुमार आदि मौजूद थे।