- Hindi News
- शार्ट सर्किट से नाइट क्वीन गद्दा फैक्ट्री में लगी आग
शार्ट सर्किट से नाइट क्वीन गद्दा फैक्ट्री में लगी आग
होशियारपुर | भरवाईंरोड स्थित नाइट क्वीन गद्दा फैक्ट्री में शनिवार रात करीब सवा दो बजे आग लग गई। पड़ोस में रहने वाले संदीप सिप्पी ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड से दो दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू हुई। फैक्ट्री मालिक करण कपूर ने बताया कि हादसे के समय फैक्ट्री में काम करने वाले छह-सात मजदूर पास ही बने कमरे में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के एक मशीन कूलर को काफी नुकसान हुआ है। आग बिजली के शाट सर्किट से लगी है।
होशियारपुर में शनिवार सुबह सवा दो बजे के करीब नाईट क्वीन गद्दा फैक्टरी में लगी आग लग गई। फैक्ट्री के कर्मी जले हुए कूलर को दिखाता हुआ।