पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी एलीमेंट्री स्कूल से सोहना स्कूल मुहिम शुरू

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल से सोहना स्कूल मुहिम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको स्वच्छ अभियान के तहत जिला स्तर पर सोहना स्कूल मुहिम का प्रारंभ सरकारी एलीमेंट्री स्कूल चौहाल से किया गया। प्रोग्राम का आगाज जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर शिक्षा मंत्री ने सोहना पंजाब मुहिम शुरू की है। मुहिम के तहत स्टूडेंट्स अपने स्कूल की लाइब्रेरी, गार्डन, रसोई आदि की सफाई करेंगे। उन्होंनें अध्यापकों से भी अपील की तय समयसारिणी के अनुसार स्कूलों में सफाई कराई जाए। इस अवसर पर स्कूल के विघार्थियों ने प्रोजेक्ट प्रवेश के तहत राइसम, कनवरसेशन, इंट्रोडक्शन और गति विधियां प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर जिला कॉर्डिनेटर सर्व शिक्षा अभियान मदन शर्मा, प्रिंसीपल इंदिरा रानी, जिला कॉर्डिनेटर जगतजीत सिंह, रजनीश कुमार गुलियानी, नीरज धीमान, अजय कुमार, अंकुर शर्मा, जसपाल सिंह, रेनू भाटिया अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।