- Hindi News
- करियाने की दुकानों पर मिल रहे नीले कार्ड : बाली
करियाने की दुकानों पर मिल रहे नीले कार्ड : बाली
नीलेकार्डके बारे में बीते दिन शहरी प्रभारी कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कमिश्नर जेसी सभ्रवाल को मिला था। उसमें कहा था कि संबंधित एमसी या सरकारी अधिकारी कार्ड वितरण करे पर सच्चाई उस वक्त सामने आई जब मौके पर नीले कार्ड करियाने की दुकान पर रखे पाए गए। वहीं से राशन कार्ड वितरण हो रहे थे, जब करियाने वाले से पूछा के आपको कार्ड कहां से मिले तो उसने कहा सत्ताधारी पार्टी का वर्कर उसे यह कार्ड देकर गया है। कर्मवीर बाली ने कहा कि सरकारी कार्ड करियाने वाला कैसे बांट सकता है। बाली ने कहा लोग सस्ती कनक राशन लेने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं लेकिन उन्हें नीले कार्ड नहीं मिल रहे। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी होकर सच्चाई सामने सके। जो भी इस काम में शामिल है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने कहा वह कभी सत्ताधरी पार्टी के घर जा रही है और कभी करियाने के दुकान वाले के पास उन्होंने कहा कि नीले कार्ड बांटने में राजनीति हो रही है। सुरिंदर सठियाला, कमलजीत कौर, सुरिंदर कौर, प्रिया, सुखविंदर, गुड्डो, रीना, पिंकी, बलवीर कौर, मनजीत कौर, सोनिया, गुरजीत, बलविंदर आदि मौजूद रहे।
राशन कार्ड दिखाते शहरी प्रभारी कर्मवीर बाली अन्य। -भास्कर